MNREGA का पैसा चाहिए ? तो इन पांच चीजों पर ध्यान दें राज्य , जानें क्या बोले गिरिराज सिंह

Updated:
विज्ञापन
MNREGA का पैसा चाहिए ? तो इन पांच चीजों पर ध्यान दें राज्य , जानें क्या बोले गिरिराज सिंह

MNREGA News : ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि मनरेगा फंड के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है. इसके लिए लाये गये संकेतकों के अनुपालन का आकलन अक्टूबर में किया जाएगा.

विज्ञापन

Rural Development Ministry/MNREGA: अकसर आपने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) का जिक्र होते सुना होगा. इस बार ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर इस बाबत कुछ याद दिलाया है. दरअसल, पत्र में राज्यों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) के तहत पैसा रिलीज करने के लिए मंत्रालय द्वारा निर्धारित संकेतकों के अनुपालन को दर्शाने वाली कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है.

इन पांच संकेतकों का राज्यों को करना होगा पालन

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जिन पांच संकेतकों का राज्यों को पालन करने के लिए कहा गया है. उनमें सोशल ऑडिट, लोकपाल, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग विजिट ऐप और व्हाट्सएप ग्रुप ऑफ जीपीएस शामिल है.

क्या कहा मंत्री गिरिराज सिंह ने

इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि मनरेगा फंड के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है. इसके लिए लाये गये संकेतकों के अनुपालन का आकलन अक्टूबर में किया जाएगा. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस कदम से राज्यों के साथ तकरार हो सकती है, क्योंकि कई राज्य ऐसे हैं जिन्होंने अभी भी संकेतकों का पालन नहीं किया है.

Also Read: गढ़वा में मनरेगा योजना बेअसर, मजदूर पलायन को हैं विवश
ममता बनर्जी ने क्या लगाया था आरोप

यहां आपको याद दिला दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जुलाई के महीने में केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा के फंड को रोकने का आरोप लगाया था. उस वक्त केंद्र की ओर से कहा गया था कि राज्यों को फंड जारी करने के लिए मानकों का पालन करने की जरूरत है.

धन की कोई कमी नहीं : केंद्रीय मंत्री

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मैंने राज्यों को पत्र लिखा है जिसमें मैंने कहा है कि हमारे पास धन की कोई कमी नहीं है. हमें पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत है. कोई वित्तीय अनियमितता नहीं होनी चाहिए. हम अक्टूबर में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट देखेंगे और अनुपालन का आकलन करके आगे काम करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मैंने राज्यों से मनरेगा में अधिक पारदर्शिता लाने पर जोर दिया है. इसके लिए हमें कुछ संकेतकों का पालन करने की जरूरत है. जैसे कि आयुक्तों का दौरा, वास्तविक समय उपस्थिति, एक सक्रिय लोकपाल, सामाजिक लेखा परीक्षा, एक राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola