LPG Gas : पटना में सबसे महंगा और नोएडा में सबसे सस्ता मिल रहा है एलपीजी सिलेंडर, जानिए आपके शहर का दाम?

Published at :17 Jan 2022 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
Gas Subsidy

Gas Subsidy

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और वैश्विक बेंचमार्क दर पर निर्धारित होती हैं.

विज्ञापन

LPG Gas Price in India : सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल-डीजल की तरह ही भारत में एलपीजी की कीमतों को भी निर्धारित करती हैं. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को हर महीने संशोधित किया जाता है. देश के प्राय: हर घरों में एलपीजी कनेक्शन मौजूद है और भोजन पकाने के लिए इसकी जरूरत पड़ती ही है.

तेल विपणन कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत में ही में एलपीजी की नई दरों को जारी किया है. दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है. हालांकि, बिहार की राजधानी पटना में सबसे महंगा 989.50 रुपये प्रति सिलेंडर बेचा जा रहा है और नोएडा में सबसे सस्ता 897.50 रुपये एलपीजी की बिक्री की जा रही है. आइए, जानते हैं कि आपके शहर में इसकी कीमत क्या है?

भारत में कैसे तय होती है एलपीजी की कीमत?

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें मुख्य रूप से डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और वैश्विक बेंचमार्क दर पर निर्धारित होती हैं. एक साल में हर घर को 14.2 किलो वाले सब्सिडीयुक्त 12 सिलेंडर प्रदान किया जाता है. इससे अधिक सिलेंडर के उपयोग होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य के आधार पर कीमतों का भुगतान करना पड़ता है. भारत में एलपीजी की कीमतें पिछले महीने के अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य से निर्धारित होती हैं.

Also Read: LPG Cylinder Price Update: महंगाई से मिलेगी राहत, 587 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानिए कैसे
किस शहर में कितनी कीमत (रुपये में)

  • दिल्ली : 899.50

  • मुंबई : 899.50

  • गुड़गांव : 908.50

  • बेंगलुरु : 902.50

  • चंडीगढ़ : 909.00

  • जयपुर : 903.50

  • पटना : 989.50

  • कोलकाता : 926.00

  • चेन्नई : 915.00

  • नोएडा : 897.50

  • भुवनेश्वर : 926.00

  • हैदराबाद : 952.00

  • लखनऊ : 937.50

  • त्रिवेंद्रम : 909.00

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola