Insurance Amendment Bill: भारत को जल्द मिल सकता है नया इंश्योरेंस बिल, विदेश में निवेश करना होगा आसान

Updated at : 09 Feb 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Insurance Amendment Bill

Foreign Direct Investment (FDI)

Insurance Amendment Bill: भारत में जल्द आ सकता है नया इंश्योरेंस बिल, जिससे 100% एफडीआई का रास्ता खुलेगा और विदेशी निवेशकों को भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश करना आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Insurance Amendment Bill: भारत सरकार जल्द ही इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल पर फैसला ले सकती है, जिससे भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं. यदि यह बिल पास हो जाता है, तो इससे न केवल निवेशकों को लाभ होगा, बल्कि इंश्योरेंस कंपनियों को भी नए अवसर मिलेंगे.

100 प्रतिशत एफडीआई का रास्ता खुल सकता है

इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल को मंजूरी मिल जाने पर, इंश्योरेंस सेक्टर में 100 प्रतिशत Foreign Direct Investment (FDI) की अनुमति मिल सकती है. इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक बिना भारतीय साझेदार के भारतीय इंश्योरेंस कंपनियों में पूरी तरह से निवेश कर सकेंगे. इससे उन कंपनियों को फायदा होगा, जो अभी तक शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं हैं.

कंपोजिट इंश्योरेंस लाइसेंस मिलने का अवसर

इस बिल के लागू होने के बाद इंश्योरेंस कंपनियों के लिए कंपोजिट इंश्योरेंस लाइसेंस प्राप्त करना संभव हो जाएगा. इससे लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस में भी कदम रख सकेंगी और हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां लाइफ इंश्योरेंस में. इससे सभी कंपनियों को विस्तार का मौका मिलेगा.

मर्जर की रोक हटेगी

इंश्योरेंस अमेंडमेंट बिल के प्रभाव से इंश्योरेंस कंपनियों के नॉन-इंश्योरेंस कंपनियों के साथ मर्जर की रोक भी हट जाएगी. इससे कई कंपनियों को नए संभावनाओं का सामना करना पड़ेगा, जिनमें मैक्स फाइनेंशियल भी शामिल है, जो अपनी इंश्योरेंस और नॉन-इंश्योरेंस कंपनियों के बीच मर्जर पर विचार कर रही है.

एजेंट्स के लिए नए अवसर

इस बिल के तहत एजेंट्स को भी एक बड़ा बदलाव मिलेगा. वर्तमान में एजेंट्स केवल एक लाइफ, एक जनरल और एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन इस नए बदलाव से उन्हें अन्य कंपनियों के साथ भी काम करने का मौका मिलेगा, जिससे प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों को फायदा होगा. हालांकि, यह एलआईसी जैसी कंपनियों के लिए एक चुनौती हो सकती है.

Also Read : Aadhar Card: फरवरी तक Aadhaar अपडेट न किया तो बंद हो जाएंगी बैंकिंग सेवाएं, देना होगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola