ePaper

AI और डिजिटल के क्षेत्र में दुनिया को लीड करेगा भारत, Tata Sons के चेयरमैन ने कही यह बात

Updated at : 25 Aug 2023 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
AI और डिजिटल के क्षेत्र में दुनिया को लीड करेगा भारत, Tata Sons के चेयरमैन ने कही यह बात

पहला डिजिटल व कृत्रिम बुद्धिमत्ता बदलाव, दूसरा ऊर्जा बदलाव और तीसरा वैश्विक मूल्य आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव...भारत इन तीनों का नेतृत्व करने के लिए बेहद अच्छी स्थिति में है.

विज्ञापन

बी20 इंडिया के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि भारत डिजिटल और आर्टिफ़िशियल इन्टेलिजन्स, ऊर्जा, मूल्य आपूर्ति सीरीज के वैश्विक बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है और देश की वृद्धि का सफर दुनिया के भविष्य को आकार देगा. बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है. बी20 समिट इंडिया 2023 को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत की वृद्धि का सफर एक प्रतीक बनकर उभरा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है. ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था विपरीत परिस्थितियों, दशकों के सबसे कठिन दर चक्र और सार्वजनिक ऋण के रिकॉर्ड स्तर पर होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं.

दुनिया वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण मूलभूत परिवर्तनों से गुजर रही

बता दें चंद्रशेखरन टाटा संस के चेयरमैन भी हैं. उन्होंने कहा, दुनिया वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण मूलभूत परिवर्तनों से गुजर रही है. पहला डिजिटल व कृत्रिम बुद्धिमत्ता बदलाव, दूसरा ऊर्जा बदलाव और तीसरा वैश्विक मूल्य आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव…भारत इन तीनों का नेतृत्व करने के लिए बेहद अच्छी स्थिति में है. चंद्रयान-3 की सफलता पर चंद्रशेखरन ने कहा कि चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से बदलकर उपलब्धि का प्रतीक बन गया है. हर रात जब हम चांद देखते हैं तो यह इस बात को याद दिलाता है कि एक राष्ट्र के रूप में भारत ने क्या हासिल किया है और वह और क्या हासिल करने में सक्षम है.

आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी के तौर पर देखते हैं

चंद्रशेखरन ने कहा कि आज हम चंद्रमा को एक नई रोशनी के तौर पर देखते हैं. लाखों-करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर के लोगों ने टेलीविजन पर या ऑनलाइन चंद्रमा की लैंडिंग देखी. उनके लिए चंद्रमा आकांक्षा के प्रतीक से अब उपलब्धि का प्रतीक बन गया है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करने में बुधवार को सफल रहा था.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola