ICICI Bank ने क्रेडिट कार्ड धारकों को दिया जोर का झटका, अब किराये के भुगतान पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Sep 2022 5:23 PM
ICICI Bank: प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी बैंक आईसीआईसीआई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड धारकों पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी कर चुकी है. आईसीआईसीआई बैंक अगले महीने की 20 तारीख से क्रेडिट कार्ड के जरिये किए गए किराये के भुगतान पर शुल्क वसूलेगा.
ICICI Bank: ‘प्रिय ग्राहकों, 20-अक्टूबर-22 से, किराए के भुगतान के लिए आपके आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर सभी लेनदेन पर 1% शुल्क लिया जाएगा’. आप भी आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का क्रेडिट कार्ड (ICICI Bank Credit Card) इस्तेमाल करते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक की ओर से आपके पास भी यह मैसेज आया होगा. दरअसल, प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी बैंक आईसीआईसीआई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड धारकों पर अतिरिक्त बोझ डालने की तैयारी कर चुकी है. सबसे बड़ी बात की ऐसा शुल्क लगाने वाला यह पहला बैंक हैं.
ICICI बैंक वसूलेगी 1 फीसदी शुल्क: आईसीआईसीआई बैंक अगले महीने की 20 तारीख से यह शुल्क लागू करेगा. अगले महीने से किराए के भुगतान के लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए होने वाले सभी लेनदेन पर 1 फीसदी का शुल्क वसूलेगा. गौरतलब है कि कुछ प्लेटफॉर्म जैसे रेड जिराफ, माईगेट, पेटीएम अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए किराये का भुगतान की इजाजत देते हैं. हालांकि, इसके बदले वो शुल्क भी लेते हैं.
किराया वसूलने वाला बना पहला बैंक: गौरतलब है कि कोई भी बैंक इस तरह के लेन-देन पर अब शुल्क नहीं लगाया था. ICICI बैंक देश की पहली ऐसी बैंक बन गई है जो अपने क्रेडिट कार्ड के जरिये किए गए किराए के भुगतान पर शुल्क लगेगा. ऐसे में इस बात का अंदेशा भी जताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई और बैंक भी ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड पर इस तरह का शुल्क लगा सकती है.
अगले महीने से लागू होगी शुल्क: आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन पर 1 फीसदी शुल्क अगले महीने की 20 तारीख यानी 20 अक्टूबर से लागू करेगा. बैंक के इस नियम के अनुसार अब ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिये किए गए किराए के भुगतान पर 1 फीसदी का शुल्क देना होगा. हालांकि, कई जानकारों की राय है कि अभी एक महीने का समय है, ऐसे में ग्राहक कई और विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










