ePaper

सोने के उछलने से महिलाओं की घबराहट बढ़ी, शादी और त्योहारों के लिए विदेश से करेंगी खरीदारी

Updated at : 25 Apr 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Women with Gold Jewellery

Gold Price: भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे महिलाओं की चिंताएं बढ़ गई हैं. शादी और त्योहारों में सोने की खरीद मुश्किल हो गई है, जिससे कुछ महिलाएं विदेश से सोना मंगवाने की योजना बना रही हैं. यह बढ़ोतरी न सिर्फ जेब पर असर डाल रही है, बल्कि पारंपरिक और भावनात्मक जुड़ाव को भी चुनौती दे रही है.

विज्ञापन

Gold Price: भारत में सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तेजी ने आम जनता की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. खासकर, सोने की कीमतों में उछाल से महिलाओं की घबराहट बढ़ गई है. कीमतों में बढ़ोतरी का असर शादी और त्योहारों में देखने को मिलेगा. सोने की बढ़ी कीमतों ने महिलाओं को शादियों और त्योहारों के मौसम में परेशान कर दिया है. आलम यह है कि भारत में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद देश की कुछ महिलाएं विदेश से इसकी खरीद करने की योजना बना रही है.

शादी-ब्याह के मौसम में बड़ा झटका

  • अक्षय तृतीया और विवाह-समारोहों में सोने की खरीदारी आम भारतीय परिवारों की परंपरा रही है.
  • कीमतों में अचानक आई इस तेजी ने मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक दबाव में डाल दिया है.

सोना खरीदने को मजबूर महिलाएं.

  • दिल्ली की सुशीला देवी कहती हैं कि “दाम कुछ भी हों, थोड़ा-बहुत सोना खरीदना ज़रूरी है.”
  • नोएडा की रुपा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए अब सोने की खरीद मुश्किल हो गई है.

विदेश से खरीदने की योजना बना रहीं महिलाएं

पालम की साधना कथूरिया और रांची की प्रमिला उरांव जैसी महिलाएं कनाडा से सस्ता सोना मंगवाने या कम गहनों में शादी निपटाने की सोच रही हैं। सोने की महंगाई ने कई सपनों को झटका दिया है।

भावनात्मक जुड़ाव और पीढ़ियों की परंपरा

पुणे की अर्चना देशमुख जैसी महिलाओं के लिए सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि भावनाओं और यादों की थाली है. उन्होंने बताया कि उनके पति हर साल बचत में सोना जोड़ते थे, जो अब सहारा बन गया है.

सर्राफा कारोबारियों की भी चिंता बढ़ी

  • ज्वेलर्स का कहना है कि ग्राहक आ रहे हैं लेकिन खरीदारी नहीं कर रहे.
  • सोनू सोनी का कहना है कि लोग अब डिजाइन नहीं, सिर्फ दाम देखकर लौट रहे हैं.
  • करण सोनी ने कहा कि महिलाएं फिर भी थोड़ी-बहुत खरीदारी करेंगी, लेकिन बाजार मंदा पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक तनाव से टेंशन में आ गया बाजार, एक्सिस बैंक में बिकवाली से दूसरे दिन धड़ाम

भविष्य को सुरक्षित करता है सोना

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा, भावना और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है. कीमतों की ये बढ़त केवल आर्थिक नहीं, सामाजिक असर भी छोड़ रही है.

इसे भी पढ़ें: EPFO: नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर हुआ आसान, मंजूरी की झंझट खत्म, लाखों कर्मचारियों को राहत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola