ePaper

भारत-पाक तनाव से टेंशन में आ गया बाजार, एक्सिस बैंक में बिकवाली से दूसरे दिन धड़ाम

Updated at : 25 Apr 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Stock market crash

Stock market crash

Stock Market: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और एक्सिस बैंक में बिकवाली के कारण शुक्रवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि कुछ शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिली. निवेशकों में सतर्कता और मुनाफावसूली के कारण बाजार में अस्थिरता रही.

विज्ञापन

Stock Market: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा होने की वजह से शेयर बाजार टेंशन में आ गया. ऊपर से प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के शेयर में बिकवाली हो गई, जिसकी वजह से शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे धड़ाम हो गया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़क गए.

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

  • कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 588.90 अंक यानी 0.74% गिरकर 79,212.53 अंक पर बंद हुआ.
  • कारोबार के दौरान यह एक समय 1,195.62 अंक तक गिरकर 78,605.81 अंक पर आ गया था.
  • एनएसई निफ्टी 207.35 अंक यानी 0.86% टूटकर 24,039.35 अंक पर बंद हुआ.

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

  • अदाणी पोर्ट्स
  • एक्सिस बैंक
  • जोमैटो (इटरनल)
  • बजाज फिनसर्व
  • टाटा मोटर्स
  • एनटीपीसी
  • टाटा स्टील
  • मारुति
    मुनाफावसूली और तनाव की वजह से ये शेयर गिरावट के शिकार बने.

कुछ शेयरों में दिखी बढ़त

विपरीत परिस्थितियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में हल्की बढ़त दर्ज हुई.

दूसरे शेयर बाजारों का हाल

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए.
  • चीन का शंघाई कंपोजिट थोड़ा नीचे रहा.
  • यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
  • अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे.

तेल और एफआईआई गतिविधियां

  • ब्रेंट क्रूड 0.50% गिरकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

इसे भी पढ़ें: पटरी पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में बनेंगी 80 गाड़ियों की बोगियां

भारत-पाक तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों ने सतर्क धारणा बना ली है. ऊंचे मूल्यांकन और तिमाही नतीजों की सुस्त शुरुआत के चलते मिडकैप एवं स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई.” एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय गर्ग ने कहा, ”शुक्रवार को निफ्टी के उच्च स्तर पर खुलने के बावजूद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण सूचकांक में गिरावट देखी गई. भू-राजनीतिक तनाव के साथ ही निवेशकों के मुनाफावसूली करने से भी बाजार में गिरावट बढ़ी.”

इसे भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के घायलों का फ्री में इलाज, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola