शादी सीजन में मिलेगा सस्ता सोना, स्वर्ण बॉन्ड योजना का जल्द उठाएं लाभ, सरकार देगी ब्याज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2021 12:18 PM
अगर आप शादी या भविष्य के लिए भी सोने पर निवेश करना चाहते हैं तो स्वर्ण बॉन्ड योजना का लाभ जरूर उठाएं. इसमें सोने को फिजीकल नहीं बल्कि बॉन्ड की तरह खरीदे जा सकते हैं.
Glod Bond News: शादियों के सीजन में सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो केंद्र सरकार की स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत गोल्ड खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है. इसमें फायदे की बात ये है कि सोना खरीदने पर सरकार आपको ब्याज देगी साथ ही आपका खरा सोना खरीदने और सुरक्षा की चिंता खत्म हो जाएगी. हालांकि स्वर्ण बॉन्ड योजना सोना खरीदने की यह योजना 3 दिसंबर को बंद होगी.
ऐसे में अगर आप शादी या भविष्य के लिए भी सोने पर निवेश करना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं. इसमें सोने को फिजीकल नहीं बल्कि बॉन्ड की तरह खरीदे जा सकते हैं. तो आइए जानते हैं वो सारी बातें जो आप इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं.
स्वर्ण बॉन्ड योजना में सोना खरीदने के लिए आपको जल्दी करना पड़ेगा. गोल्ड आवेदन लिए 29 नवंबर से 5 दिनों का समय दिया गया है. ये योजना 3 दिसंबर को बंद हो जाएगी. इसमें आप 4 ग्राम से 4 किलो तक के गोल्ड की खरीदारी कर सकते हैं. ये गोल्ड आपको बॉन्ड के रुप में मिलेंगे. साथ ही इसे आप डिजिटली ही खरीद सकते हैं मतलब आप इसे बिना छुए अपने पास रख सकते हैं. स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत खरीदारी से आपको इसकी शुद्धता से लेकर सुरक्षआ की गारंटी सरकार देगी. इस योजना में आपको निवेश करना होगा.
केंद्रीय रिजर्व बैंक, स्वर्ण बॉन्ड योजना में गोल्ड की कीमत को तय करता है. इसमें रिजर्व बैंक ने मूल्य का दायरा 4 हजार 7 सौ 91 रुपए प्रति ग्राम तय किया है. साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटली भुगतान करने वाले निवेशकों को हर ग्राम पर 50 रुपए की छूट देने का फैसला किया गया है. इस तरह निवेश करने वाले निवेशकों के लिए हर ग्राम गोल्ड की कीमत 4 हजार 7 सौ 41 रुपए होगी. सरकार इस तरह ऑनलाइन निवेश के साथ ही ऑनलाइन पेमेट को भी बढ़ावा देना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










