Free Ration: सरकार दे रही फ्री में खाद्य सामान, घर बैठे ऐसे बनवाएं राशन कार्ड, जानिए आसान तरीका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2022 12:44 PM
क्या आपके पास राशन कार्ड है. अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए है. आधार कार्ड और पैन कार्ड की तरह ही कई मायनों में राशन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट हो जाता है. अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो आज ही अप्लाई कर दें, हम आपको राशन कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.
Free Ration Updates : क्या आपके पास राशन कार्ड है. अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए है. आधार कार्ड और पैन कार्ड की तरह ही कई मायनों में राशन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट हो जाता है. इसका उपयोग खास तौर पर डोमिसाइल सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड समेत कई और कामों में किया जाता है. इसके अलावा राशन कार्ड धारियों को सरकार मुफ्त अनाज भी देती है. अगर आपके पास राशन कार्ड है तो इस सुविधाओं का लाभ आप उठा सकते हैं.
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) चलाया जा रहा है. इस योजना के तहत प्रति माह 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न लोगों की दी जा रही है. यह योजना बीते साल से लेकर मार्च 2022 तक चलेगी. इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से भी फ्री राशन योजना जोर शोर से चलाई जा रही है.
यूपी, एमपी समेत दिल्ली में लोगों को मुफ्त अनाज बांटा जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को कोरोना काल से मिल रहा मुफ्त राशन को और छह महीनों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है. यह योजना अब 31 मई तक दिया चलेगी. लेकिन अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इन योजनाओं से वंचित रह जाएंगे. तो अगर आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो आज ही अप्लाई कर दें, हम आपको राशन कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.
ऐसे बनेगा राशन कार्ड: राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप राज्य की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं. जैसे अगर आप यूपी (UP) के रहने वाले हैं तो आप https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर क्लिक जाएं. इसके बाद जो पेज खुलेगा उस पेज से फॉर्म को डाउनलोड कर लें. बतौर आईटी प्रूफ आप अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं. इसके अलावा पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, पते के प्रमाण के तौर पर बिजली बिल, गैस कनेक्शन बुक, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंटल एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज पिन कर सकते हैं. यदि आप राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर देते हैं तो उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी का फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा. यदि आपका आवेदन सही पाया गया तो फिर 30 दिनों में आपका राशन कार्ड बन जाएगा.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










