ePaper

Flight Ticket: लंदन जितना महंगा हुआ दिल्ली से प्रयागराज का फ्लाइट टिकट 

Updated at : 28 Jan 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Flight Ticket

लंदन जितना महंगा हुआ दिल्ली से प्रयागराज का फ्लाइट टिकट

Flight Ticket: दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट टिकट की कीमत लंदन की यात्रा जितनी महंगी हो गई है, जिससे यात्रियों में हैरानी है. बढ़ती कीमतें यात्रा योजनाओं पर असर डाल रही हैं.

विज्ञापन

Flight Ticket: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में देश-विदेश से हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण हवाई टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं. दिल्ली या मुंबई से प्रयागराज का हवाई किराया इतना बढ़ गया है कि उतने पैसे में आप सिंगापुर, दुबई या लंदन तक का सफर कर सकते हैं.

किराये में भारी बढ़ोतरी

शाही स्नान और महत्वपूर्ण तिथियों जैसे मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (3 फरवरी) और माघ पूर्णिमा (12 फरवरी) के दौरान हवाई किराया 50,000 से 60,000 रुपये तक पहुंच गया है. सामान्य दिनों में दिल्ली से प्रयागराज का हवाई किराया 10,000-12,000 रुपये और मुंबई से 15,000 रुपये के आसपास होता था. अब यह किराया कई गुना बढ़ चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों दिल्ली से लंदन का टिकट मात्र 30,000-37,000 रुपये में मिल सकता है, जबकि सिंगापुर का टिकट 24,000 रुपये में उपलब्ध है.

रूटकिराया (रुपये)
दिल्ली-प्रयागराज₹50,000
मुंबई-प्रयागराज₹60,000
जयपुर-प्रयागराज₹26,000
हैदराबाद-प्रयागराज₹54,000
बेंगलुरु-प्रयागराज₹70,000
कोलकाता-प्रयागराज₹27,000
अहमदाबाद-प्रयागराज₹54,000
भुवनेश्वर-प्रयागराज₹49,000
रायपुर-प्रयागराज₹48,000
विभिन्न शहरों से प्रयागराज का किराया

सरकार उठा रही कदम

बढ़ते हवाई किराये को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. मंत्रालय ने एयरलाइंस से किराये को युक्तिसंगत बनाने और उड़ानों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया है. इस समय देशभर के विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं.

नई उड़ानों की योजना

स्पाइसजेट फरवरी 2025 से दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद से प्रयागराज के लिए नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है. इससे बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और किराये में कमी आने की संभावना है. महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए सरकार और एयरलाइंस मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि यात्रा आसान और सुलभ हो सके.

Also Read : गोविंदा के भांजे की रईसी, जूते के लिए लिया अलग फ्लैट, नेट वर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola