ePaper

Fixed Deposit Interest: बढ़ गए इन बैंकों के एफडी रेट्स, जानें कौन देगा कितना ब्याज

Updated at : 28 Aug 2022 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Fixed Deposit Interest: बढ़ गए इन बैंकों के एफडी रेट्स, जानें कौन देगा कितना ब्याज

Fixed Deposit Interest: कई बड़े सार्वजनिक और निजी बैंक पहले ही एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि कर चुके हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जमा राशि पर अधिक ब्याज मिलेगा. आइए जानें कौन-सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको कितनी कमाई करायेगा-

विज्ञापन

Fixed Deposit Interest: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी की है. इसके बाद कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ाेतरी की घोषणा की है. कई बड़े सार्वजनिक और निजी बैंक पहले ही एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि कर चुके हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जमा राशि पर अधिक ब्याज मिलेगा. आइए जानें कौन-सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आपको कितनी कमाई करायेगा-

Bank of Baroda special FD

बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में एक विशेष सावधि जमा योजना की घोषणा की – बड़ौदा तिरंगा जमा योजना. यह 444 दिनों के लिए 5.75% प्रति वर्ष ब्याज और 555 दिनों की जमा राशि के लिए 6.00% ब्याज प्रदान करती है. यह योजना 31 दिसंबर तक खुली रहेगी.

Also Read: Personal Finance: पहली नौकरी से शुरू कर दें यह काम, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसों की तंगी
PNB FD Interest Rate

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) 19 अगस्त से 405 दिनों के लिए जमा पर 6.10% ब्याज दे रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने भी एक वर्ष में परिपक्व होने वाली जमा पर दर को 5.50% कर दिया है.

ICICI Bank FD Rate Change

आईसीआईसीआई बैंक ने भी हाल ही में खुदरा ग्राहकों के लिए एक वर्ष से पांच वर्ष तक की अवधि के लिए सावधि जमा दरों में बदलाव किया है. बैंक 1-5 साल की अवधि पर 5.5% से 6.1% तक ब्याज दे रहा है.

HDFC Bank FD Rate Hiked

एचडीएफसी बैंक ने भी एफडी दरों में बढ़ोतरी की है. निजी क्षेत्र का बैंक अब 3 से 5 साल के लिए 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर 6.10% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. वरिष्ठ नागरिकों को उसी अवधि की FD पर अतिरिक्त 0.6% ब्याज मिलेगा.

Also Read : FD Calculator : जाने कैसे पता करे FD Interest rate

Ujjivan Small Finance Bank FD Rate Hike

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 9 अगस्त, 2022 से सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की। यह अब तीन अवधियों में जमा पर 7.5% ब्याज दे रहा है – 75 सप्ताह, 75 महीने और 990 दिन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola