Lakhpati Didi Yojana: लखपति दीदी योजना क्या है? जानें सरकार ने अंतरिम बजट में क्या किया प्रावधान

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Feb 2024 5:57 PM

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार, 1 फरवरी, 2024 को संसद में बजट 2024 की प्रस्तुति के दौरान 'लखपति दीदी' योजना के विस्तार की घोषणा की. आइये जानते हैं इसके बारे में सबकुछ.

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2024 पेश किया. यह अंतरिम बजट था, क्योंकि यह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आया था. पुरानी और नई दोनों व्यवस्थाओं में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संतुलित बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण की सराहना की. यह सीतारमण का छठा केंद्रीय बजट था. अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी सेविकाओं और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा. पीएम आवास के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए हैं. पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ हुआ है. 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी. यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत रेल की बोगियों में बदला जाएगा.

लखपति दीदी योजना क्या है

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. इसे 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया गया है. अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया. वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में महिलाओं को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए हैं. बता दें कि इस योजना से अबतक करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव और आत्मनिर्भरता आई है. ये स्वयं सहायता समूह परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में उभरे हैं और महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ सशक्त बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं.

Also Read: Budget Session 2024 Live: निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट करेंगी पेश, मोदी सरकार लोगों को दे सकती है सरप्राइज

स्वयं सहायता समूह कर रही हैं मदद

सीतारमण ने 83 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की ओर से निभाई गई भूमिका पर जोर दिया, जो सामूहिक रूप से देश भर में 9 करोड़ महिलाओं के जीवन को प्रभावित कर रही है. लखपति दीदी योजना की सफलता का श्रेय स्थानीय पड़ोस में मासिक शिविरों की स्थापना को दिया जाता है, जहां पात्र महिलाओं, विशेष रूप से कम आय वाली महिलाओं को ऋण प्रदान किया जाता है.

लखपति दीदी योजना से क्या लाभ मिल रहे हैं?

इस योजना से महिलाओं को कई प्रकार के लाभ मिल रहे हैं. जिसमें महिलाएं फाइनेंशियल लिट्रेट हो पा रही हैं. उनके लिए वर्कशॉप किया जा रहा है. उन्हें बताया जा रहा है कि शिक्षा कितना जरूरी है और फाइनेंश में कितनी मदद करता है.

लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को स्टार्टअप करने में लाभ मिलता है. उन्हें एजुकेशन और दूसरे कामों के लिए लोन भी दिए जाते हैं. जिससे उन्हें किसी पर निर्भर नहीं होना पड़े.

इस योजना में उन्हें बताया जाता है कि वो कैसे बैंक में अपने पैसे रख सकती हैं और उन्हें दूसरी जगह इनवेस्ट कर सकती है. साथ ही डिजिटल प्लेटफार्मों के बारे में भी जानकारी दी जाती है.

इस योजना में शिक्षित होने के साथ-साथ आपको अपने बच्चों को पढ़ाई और आगे बढ़ाना का कान्फिडेंस मिलता है और एक बेहतर फ्यूचर बन पाता है.

इस योजना के पीछे की सोच हर जगह की महिलओं के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को आगे बढ़ाना और उन्हें सबसे आगे करना है.

Also Read: Budget Highlights: तीन रेल कॉरिडोर का ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जानें निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola