मोरक्को-ब्राजील मैच के बाद दिखा भाईचारा, हकीमी ने स्टार नेमार को गिफ्ट की अपनी जर्सी

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

एक-दूसरे को गले लगाते दिखे दोनों खिलाड़ी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

FIFA World Cup 2026: एक तरफ 2026 फीफा वर्ल्ड कप में खिताब के लिए जोरदार जंग जारी है. तो वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों का आपसी भाईचारा और खेल भावना भी दिल जीत रही है.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में जहां एक तरफ टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है, वहीं खेल भावना के शानदार उदाहरण भी सामने आ रहे हैं. मोरक्को और ब्राजील के बीच हाल ही में खेला गया मुकाबला 1-1 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद मैदान पर एक ऐसा भावुक पल दिखा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

विज्ञापन

अशरफ हकीमी और नेमार ने जीता दुनिया का दिल

फुटबॉल का खेल केवल गोल दागने या हार-जीत तक सीमित नहीं है, यह आपसी सम्मान और खेल भावना का भी एक खूबसूरत मंच है. हाल ही में एक मैच की समाप्ति के बाद कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला तस्वीर देखने को मिला, जिसने दुनिया भर के खेल प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मोरक्को के स्टार डिफेंडर अशरफ हकीमी और ब्राजील के दिग्गज खिलाड़ी नेमार जूनियर ने मैदान पर एक ऐसी उदाहरण पेश की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

हकीमी ने नेमार को दी एक खास तोहफा

मैच की अंतिम सीटी बजने और परिणाम घोषित होने के बाद, मैदान की सारी प्रतिद्वंद्विता अचानक खत्म हो गई. मोरक्को की दीवार कहे जाने वाले डिफेंडर अशरफ हकीमी खुद चलकर ब्राजीलियाई सुपरस्टार नेमार के पास पहुंचे. हकीमी ने खेल भावना का एक शानदार जेस्चर दिखाते हुए अपनी जर्सी (शर्ट) उतारी और पूरे सम्मान के साथ उसे नेमार को एक खास तोहफे के रूप में सौंप दी. यह तस्वीर इस बात का स्पष्ट उदाहरण था कि 90 मिनट के खेल में चाहे जो भी हो, खिलाड़ियों का आपसी सम्मान सबसे ऊपर होता है.

दोनों खिलाड़ियों का दिखा दोस्ताना अंदाज

जर्सी बदलने का यह पल बेहद भावुक और गर्मजोशी से भरा था. मैदान पर दोनों ही स्टार्स के बीच एक गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. वहीं, जर्सी बदलने के दौरान दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर सम्मान दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल

मैदान पर घटी इस खूबसूरत घटना को कैमरों ने तुरंत कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया. दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर कर रहे हैं. लोग दोनों खिलाड़ियों के इस दोस्ताना रवैये और विनम्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं.

मैच का हाल

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. ब्राजील और मोरक्को दोनों ने ही आक्रामक खेल दिखाया, जिसके चलते मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ. हालांकि, अंक बांटने के बाद भी खिलाड़ियों के बीच मैदान से बाहर की दोस्ती और खेल के प्रति सम्मान ने इस मुकाबले को और भी यादगार बना दिया.

इसे भी पढ़े- रिपोर्टर दे रही थी फीफा का अपडेट, पीछे कपल करने लगा ‘किस’! वीडियो वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola