Bank holidays : होली से लेकर पूरे अप्रैल में 14 दिन से अधिक बंद रहेंगे बैंक, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

bank holidays
Bank holidays in April 2021 : अगर आपने अभी तक अपने बैंक के जरूरी काम नहीं निबटाए हैं, तो जान लीजिए कि आपको अपना काम करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. इसका कारण यह है कि मार्च में अब होली आने वाला है. इसलिए मार्च के महीने में 30 मार्च तक बैंक में अवकाश रहेगा.
Bank holidays in April 2021 : अगर आपने अभी तक अपने बैंक के जरूरी काम नहीं निबटाए हैं, तो जान लीजिए कि आपको अपना काम करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा. इसका कारण यह है कि मार्च में अब होली आने वाला है. इसलिए मार्च के महीने में 30 मार्च तक बैंक में अवकाश रहेगा. इसके बाद रही बात अप्रैल 2021 की, तो इस महीने में बैंकों में कुल 14 का अवकाश रहेगा.
आरबीआई की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, अप्रैल 2021 में 14 दिनों का अवकाश रहेगा. इसमें विभिन्न त्योहारों को लेकर बैंकों में करीब 8 दिन अवकाश रहेंगे. इसके अलावा, 1 अप्रैल को क्लोजिंग डे की वजह से अवकाश रहेगा. बाकी रविवार और शनिवार का अवकाश रहेगा.
बता दें कि इस महीने 27 से 29 मार्च तक का होली का अवकाश रहेगा. इसमें चौथा शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है. इसके बाद 31 मार्च को दोबारा बैंक खोले जाएंगे. हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2020-21 का आखिरी दिन की वजह से 31 मार्च को बैंकों में ग्राहकों के लिए कोई काम नहीं किया जाएगा.
आरबीआई की सूची के अनुसार, बैंकों में केवल दो दिन 27 मार्च और 4 अप्रैल को काम किए जाएंगे. वहीं, होली की वजह से बैंकों में 27 से 29 मार्च तक लगातार तीन दिन तक छुट्टी रहेगी. हालांकि, बिहार की राजधानी पटना में 30 मार्च को भी बैंकों में अवकाश रहेगा. यहां के बैंकों में दो दिन होली का अवकाश रहेगा. इसका मतलब यह है कि पटना के बैंकों में लगातार चार दिनों तक होली की छुट्टी रहेगी.
-
1 अप्रैल : सालाना अवकाश
-
2 अप्रैल : गुड फ्राईडे
-
4 अप्रैल : रविवार
-
5 अप्रैल : बाबू जगजीवन राम जयंती
-
10 अप्रैल : दूसरा शनिवार
-
11 अप्रैल : रविवार का अवकाश
-
13 अप्रैल : गुड़ी पड़वा, तेलगू नववर्ष, बैसाखी, नवरात्र की शुरुआत
-
14 अप्रैल : बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती
-
15 अप्रैल : हिमाचल डे, बंगाली नववर्ष, बिहू, सरहूल
-
16 अप्रैल : बिहू
-
18 अप्रैल : रविवार का अवकाश
-
21 अप्रैल : रामनवमी
-
24 अप्रैल : चौथा शनिवार
-
25 अप्रैल : रविवार
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




