आज फिर महंगे हुए सोना-चांदी! दिल्ली से मुंबई तक रेट्स में भारी बदलाव, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स
Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 20 Jan 2026 1:06 PM
आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर उछाल आया है.
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 January 2026: आज 20 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी जारी है. 24 कैरेट सोना 1,46,250 रुपये है और चांदी 3,05,100 रुपये पर पहुंच गई है. निवेश या खरीदारी करने से पहले आज के ताजा भाव जरूर चेक करें.
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 20 January 2026: साल की शुरुआत से सोना और चांदी दोनों लगातार तेजी में हैं. 20 जनवरी 2026 को मार्केट में दोनों सोने-चांदी की कीमतों ने फिर बढ़त दर्ज की है. गोल्ड में हल्की लेकिन स्थिर बढ़त दिखी है, वहीं चांदी ने तीन लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर मजबूती बनाए रखी है. बढ़ती मांग और ग्लोबल ट्रेंड्स इस तेजी का मुख्य कारण माने जा रहे हैं. आइये जानतें हैं क्या है आज के सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट्स.
सोना महंगा क्यों हो रहा है?
आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 14,625 रुपये प्रति ग्राम रहा है, जो कल से 1 रुपये ज्यादा है. 22 कैरेट का रेट 13,406 रुपये प्रति ग्राम रहा है, जिसमें भी 1 रुपये की हल्की बढ़त देखी गई है. लगातार 3-4 दिन से रेट ऊपर की तरफ जा रहे हैं, जो मार्केट की मजबूती दिखा रहे हैं.
आज का सोना भाव (20 जनवरी 2026)
| सोने का प्रकार | प्रति ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
|---|---|---|---|---|
| 24 कैरेट | ₹14,625 | ₹1,17,000 | ₹1,46,250 | ₹14,62,500 |
| 22 कैरेट | ₹13,406 | ₹1,07,248 | ₹1,34,060 | ₹13,40,600 |
| 18 कैरेट | ₹10,969 | ₹87,752 | ₹1,09,690 | ₹10,96,900 |
किस शहर में कितना है रेट?
मुख्य शहरों के गोल्ड रेट
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| मुंबई | ₹14,625 | ₹13,406 | ₹10,969 |
| दिल्ली | ₹14,640 | ₹13,421 | ₹10,984 |
| चेन्नई | ₹14,674 | ₹13,451 | ₹11,231 |
| कोलकाता | ₹14,625 | ₹13,406 | ₹10,969 |
| बेंगलुरु | ₹14,625 | ₹13,406 | ₹10,969 |
मुख्य शहरों के सिल्वर रेट
| शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
|---|---|---|---|
| मुंबई | ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100 |
| दिल्ली | ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100 |
| कोलकाता | ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100 |
| बेंगलुरु | ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100 |
| चेन्नई | ₹3,181 | ₹31,810 | ₹3,18,100 |
चांदी में तेजी क्यों बनी हुई है?
चांदी ने आज भी मजबूती दिखाई है. 20 जनवरी को चांदी 305.10 रुपये प्रति ग्राम है और 3,05,100 रुपये प्रति किलो दर्ज हुई है. यह रेट इस महीने की सबसे ऊंची कीमतों में से एक है.
आज का चांदी भाव (20 जनवरी 2026)
| मात्रा | कीमत |
|---|---|
| 1 ग्राम | ₹305.10 |
| 10 ग्राम | ₹3,051 |
| 100 ग्राम | ₹30,510 |
| 1 किलो | ₹3,05,100 |
अब आगे क्या हो सकता है?
एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर ग्लोबल मार्केट में ऐसा ही माहौल बना रहा तो आने वाले हफ्तों में भी सोना और चांदी के दाम ऊपर बने रह सकते हैं. इसलिए खरीदारी करने वालों और निवेशकों के लिए टाइमिंग काफी मायने रखने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










