SBI ने अपने कर्मचारियों को दी घर से काम करने की सुविधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2017 10:37 PM

विज्ञापन

मुंबई : देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है. इससे बैंक के कर्मचारी अपने घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं. बैंक के निदेशक मंडल ने हाल में अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है. इसके […]

विज्ञापन

मुंबई : देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है. इससे बैंक के कर्मचारी अपने घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं. बैंक के निदेशक मंडल ने हाल में अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है. इसके जरिये बैंक के कर्मचारी मोबाइल उपकरणों के जरिये घर से काम कर सकते हैं जिससे किसी तात्कालिक जरुरत को पूरा किया जा सके.

बैंक ने बयान में कहा कि वह मोबाइल कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा और उसका सभी उपकरणों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मोबाइल उपकरणों पर डेटा और एप्लिकेशंस को सुरक्षित रखा जा सके और उनका प्रबंधन किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola