ePaper

अच्छी खबर : EPFO अपने सदस्यों के लिए मार्च में शुरू करेगी आवास योजना

Updated at : 24 Feb 2017 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
अच्छी खबर : EPFO अपने सदस्यों के लिए मार्च में शुरू करेगी आवास योजना

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ अपने करीब चार करोड़ सदस्यों के लिए अगले माह आवास योजना की शुरुआत करेगी, जिसमें उसके सदस्य घर की खरीद करने के लिए अपने ईपीएफ खाते से भुगतान अथवा ईएमआई दे सकेंगे. सूत्रों ने बताया, ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने ग्राहकों के लिए आवास योजना को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ अपने करीब चार करोड़ सदस्यों के लिए अगले माह आवास योजना की शुरुआत करेगी, जिसमें उसके सदस्य घर की खरीद करने के लिए अपने ईपीएफ खाते से भुगतान अथवा ईएमआई दे सकेंगे. सूत्रों ने बताया, ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने ग्राहकों के लिए आवास योजना को ठोस रूप दिया है. इस स्कीम को आठ मार्च के बाद किसी भी समय पेश किया जा सकता है. आठ मार्च तक पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो जायेंगे.’

उन्होंने कहा कि योजना के तहत ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए सहायता प्रदाता के रूप में काम करेगा ताकि वे अपनी सेवा अवधि के दौरान अपने लिए घर खरीद सकें.

उन्होंने कहा कि ईपीएफओ के ग्राहक सदस्यों के साथ-साथ उनके नियोक्ताओं को एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने की जरुरत होगी जो आगे बैंकों एवं बिल्डरों अथवा विक्रेताओं से गठजोड़ करेंगे ताकि सदस्य घर खरीद सकें.

इस योजना के तहत इस बात की परिकल्पना की गयी है कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में कम से कम 20 सदस्य हों ताकि इस सुविधा का लाभ लिया जा सके.

सूत्रों के अनुसार ग्राहक सदस्य विभिन्न आवास योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभों को एक साथ जोड़ सकते हैं ताकि सरकार के सभी के लिए आवास के लक्ष्य पाने में आगे बढ़ा जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola