रिजर्व बैंक इस वजह से नोटबंदी से जमा रकम का नहीं कर रही है खुलासा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2017 8:41 AM
नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद अब भी इस सवाल का उत्तर नहीं मिल पाया है कि आखिर कितना पैसा बैकिंग सिस्टम में वापस लौटा है. आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी पर कई सवालों के जवाब देने के लिए संसद की वित्तीय मामलों के समिति के सामने पेश हुए थे. उर्जित पटेल ने नोटबंदी के […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद अब भी इस सवाल का उत्तर नहीं मिल पाया है कि आखिर कितना पैसा बैकिंग सिस्टम में वापस लौटा है. आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी पर कई सवालों के जवाब देने के लिए संसद की वित्तीय मामलों के समिति के सामने पेश हुए थे. उर्जित पटेल ने नोटबंदी के बाद जमा राशि के खुलासे नहीं होने की वजह बतायी. उर्जित पटेल ने कहा आरबीआई अभी सावधानी पूर्वक काम कर रहा है, जमा राशियों की सत्यापन की जरूरत है. उन्होंने कहा बैंकों की हजारों शाखाएं हैं और 4,000 करेंसी चेस्ट हैं. इसलिए हमे सावधान रहने की जरूरत है कि अंतिम संख्या केवल अनुमान नहीं हो , उसे पूरी तरह सत्यापित करने के बाद ही लोगों को बताया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










