ePaper

विजय माल्‍या के खिलाफ मामला दर्ज, 9 लोगों को 7 फरवरी तक न्‍यायिक हिरासत में भेजा

Updated at : 24 Jan 2017 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
विजय माल्‍या के खिलाफ मामला दर्ज, 9 लोगों को 7 फरवरी तक न्‍यायिक हिरासत में भेजा

मुंबई : फरार शराब कारोबारी विजय माल्‍य के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज CBI की विशेष अदालत में ऋण बकाये मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और विजय माल्या समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. CBI की विशेष अदालत ने सुनवाई करते हुए पहले से गिरफ्तार 9 लोगों को 7 फरवरी तक […]

विज्ञापन

मुंबई : फरार शराब कारोबारी विजय माल्‍य के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आज CBI की विशेष अदालत में ऋण बकाये मामले में किंगफिशर एयरलाइंस और विजय माल्या समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. CBI की विशेष अदालत ने सुनवाई करते हुए पहले से गिरफ्तार 9 लोगों को 7 फरवरी तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी. गौरतलब है कि करीब 9000 करोड़ का लोन बकाया मामले में विजय माल्‍या कई महीनों से फरार हैं.

कल सोमवार को सीबीआई ने इस मामले में आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं तीन अन्य पूर्व अधिकारियों और किंगफिशर एयरलाइंस के चार पूर्व कार्यकारियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार किये गये लोगों में आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल और अब बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथन शामिल हैं. इसके अलावा एयरलाइन के तीन और पूर्व कार्यकारियों और बैंक के तीन पूर्व अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया था.

इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों ने माल्या के घर समेत 11 स्थानों पर छापेमारी की थी. इनमें बेंगलुरु में यूबी टावर की तीन मंजिलें और अग्रवाल एवं रघुनाथन के आवास शामिल हैं. यूबी समूह ने एक बयान में सीबीआई के छापे मारे जाने की पुष्टि की है.

सीबीआई के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की एक शिकायत पर माल्या और अन्य लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. एसबीआई उन 17 बैंकों के संघ का अगुवा है जिन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स को ऋण दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola