अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महंगे युद्ध जिम्मेदार, चीन का दोष नहीं : जैक मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2017 11:03 PM
बीजिंग : चीन की प्रमुख ई कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा का कहना है कि अमेरिका की खराब वित्तीय या आर्थिक स्थिति के लिए वे महंगे-महंगे युद्ध जिम्मेदार हैं जो कि अमेरिका ने लड़े. मा ने कहा है कि इसका चीन के साथ व्यापार संबंधों से कुछ लेना-देना नहीं है. उल्लेखनीय है कि […]
बीजिंग : चीन की प्रमुख ई कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा का कहना है कि अमेरिका की खराब वित्तीय या आर्थिक स्थिति के लिए वे महंगे-महंगे युद्ध जिम्मेदार हैं जो कि अमेरिका ने लड़े. मा ने कहा है कि इसका चीन के साथ व्यापार संबंधों से कुछ लेना-देना नहीं है.
उल्लेखनीय है कि ऐसी अटकलें हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन में अमेरिका-चीन में व्यापार की लडाई नये स्तर पर पहुंचेगी. मा का कहना है कि चीन व अमेरिका किसी तरह का व्यापारिक युद्ध नहीं छेडेंगे क्योंकि ट्रंप खुली सोच वाले व्यक्ति हैं जिन्हें अधिक समय की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










