ePaper

संभला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 131 अंक चढ़ा, निफ्टी 8,273 पर

Updated at : 10 Jan 2017 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
संभला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स में 131 अंक चढ़ा, निफ्टी 8,273 पर

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 131 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 26,850 के स्‍तर को पार कर गया. सेंसेक्‍स में कल की गिरावट के बाद आज यह तेजी देखने को मिली. सोमवार को कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर आशंका के कारण टूटा […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज बढ़त के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 131 अंकों की बड़ी बढ़त के साथ 26,850 के स्‍तर को पार कर गया. सेंसेक्‍स में कल की गिरावट के बाद आज यह तेजी देखने को मिली. सोमवार को कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर आशंका के कारण टूटा था. जबकि रिजर्व बैंक ने कंपनियों के नतीजों में सुधार की उम्‍मीद जतायी गयी थी. सेंसेक्‍स आज की शुरुआती बढ़त के बाद 26,858 अंक पर पहुंच गया.

एनएसई का निफ्टी भी 37 अंक की बढ़ोतरी के साथ 8,273 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है. जहां मिडकैप के शेयरों में 63 अंकों की तेजी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्‍मॉलकैप के शेयर 68 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सोमवार को सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 33 अंक की गिरावट के साथ 26,726.55 अंक पर बंद हुआ था. दिसंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों के जारी होने का सिलसिला इस सप्ताह शुरू होने वाला है. उससे पहले निवेशकों के सतर्क के साथ चल रहे हैं. बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी है.

सेंसेक्स कारोबार के दौरान 26,860.81 से 26,701.18 अंक के दायरे में रहा और अंत में 32.68 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,726.55 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स पिछले कारोबार में 119.01 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था.इसी प्रकार निफ्टी भी 7.75 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,236.05 अंक पर बंद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola