ePaper

आयकर में छूट चाहते हैं 71 फीसदी भारतीय : सर्वे

Updated at : 05 Jan 2017 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
आयकर में छूट चाहते हैं 71 फीसदी भारतीय : सर्वे

मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली नये साल में टैक्स भुगतान करने वालों को बड़ी छूट दे सकते हैं. ज्ञात हो कि एक फरवरी को बजट पेश होने की संभावना है. इस बीचवित्तीय कर सलाहकार कंपनी डेलॉयट के एक सर्वे में अधिकांश जनता की अपेक्षा है कि वित्त मंत्री 2017-18 के बजट में आयकर […]

विज्ञापन

मुंबई : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली नये साल में टैक्स भुगतान करने वालों को बड़ी छूट दे सकते हैं. ज्ञात हो कि एक फरवरी को बजट पेश होने की संभावना है. इस बीचवित्तीय कर सलाहकार कंपनी डेलॉयट के एक सर्वे में अधिकांश जनता की अपेक्षा है कि वित्त मंत्री 2017-18 के बजट में आयकर छूट की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक बढ़ा सकते हैं

बजट पूर्व उम्मीदों को लेकर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आयकर में अगर छूट की सीमा बढ़ती है तो देश में उपभोक्ताओं के हाथ में ज्यादा पैसा आयेगा और बाजार में खरीददारी बढ़ेगी. टैक्स स्लैब की सीमा ऊंची होने से बचत को प्रोत्साहन मिलेगा और वित्तीय प्रणाली में निवेश आएगा. डेलॉयट के इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि 71 फीसदी लोग धारा 80 सी के तहत सीमा को 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने के पक्ष में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola