ePaper

नकदी संकट से जूझ रहे बैंक वेतन के दिन की तैयारियों में जुटी

Updated at : 28 Nov 2016 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
नकदी संकट से जूझ रहे बैंक वेतन के दिन की तैयारियों में जुटी

कोलकाता : वेतन का दिन नजदीक आ रहा है. ऐसे में राज्य के बैंक इस दिन विभिन्न शाखाओं में जुटने वाली भारी भीड से निपटने के लिए तैयारियां कर रहे हैं. यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) ने रिजर्व बैंक से वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए अधिक नकदी उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया […]

विज्ञापन

कोलकाता : वेतन का दिन नजदीक आ रहा है. ऐसे में राज्य के बैंक इस दिन विभिन्न शाखाओं में जुटने वाली भारी भीड से निपटने के लिए तैयारियां कर रहे हैं. यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया (यूबीआई) ने रिजर्व बैंक से वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए अधिक नकदी उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया है. यूबीआई के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक पवन बजाज ने कहा, ‘‘हमारी अपनी सभी शाखाओं में अतिरिक्त काउंटर खोलने की योजना है.”

एसबीआई के स्थानीय मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वेतन दिवस के दिन अपनी शाखाओं पर भारी भीड के प्रबंधन के लिए तैयारियां की हैं. हमने रिजर्व बैंक से अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए नकदी उपलब्ध कराने को कहा है.” अधिकारी ने कहा कि इस दिन एसबीआई की शाखाएं अपने निर्धारित समय से पहले खुलेगी. अधिकारी ने कहा कि हमारी वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष काउंटर भी खोलने की योजना है जिससे वे अपनी पेंशन सुविधाजनक तरीके से निकाल पाएं. इस बीच, शहर में ज्यादातर एटीएम में या तो नकदी नहीं है या उनके शटर बंद हैं. निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने भी वेतन के दिन के लिए विशेष तैयारियां की हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola