ePaper

82500 ATM से अब निकाले जा सकते हैं नये नोट

Updated at : 22 Nov 2016 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
82500 ATM से अब निकाले जा सकते हैं नये नोट

नयी दिल्ली : देश के कुल एटीएम का करीब 40 प्रतिशत यानी 82500 एटीएम 500 और 2000 रुपये के नए नोटों की निकासी करने के अनुकूल बना लिए गए हैं.कल शाम तक देश के 2.2 लाख एटीएम में से 82500 एटीएम नए हिसाब से परिवर्तित (रिकेलिब्रेट) हो चुके थे. कैश लॉजिस्टिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के कुल एटीएम का करीब 40 प्रतिशत यानी 82500 एटीएम 500 और 2000 रुपये के नए नोटों की निकासी करने के अनुकूल बना लिए गए हैं.कल शाम तक देश के 2.2 लाख एटीएम में से 82500 एटीएम नए हिसाब से परिवर्तित (रिकेलिब्रेट) हो चुके थे.

कैश लॉजिस्टिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रितुरात सिन्हा ने कहा कि ये एटीएम सरकार की ओर से गठित किए गए कार्यबल के दिशा निर्देशों के अनुरूप किए गए हैं. इस कार्यबल का गठन एटीएम को नए तौर पर ढालने की गतिविधि को तेज करने के लिए किया गया था.रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर एस. एस. मुंद्रा की अध्यक्षता में गठित कार्यबल में सिन्हा भी सदस्य के तौर पर शामिल हैं. उन्होंने कहा कि एटीएम को नए रुप में ढालने में ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम को प्राथमिकता दी गई है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola