आयकर विभाग ने की दिल्ली-एनसीआर में रीयल एस्टेट कंपनियों की जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2016 10:41 PM

विज्ञापन

नयीदिल्ली : आयकर विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ रीयल एस्टेट कंपनियों का सर्वे या जांच पड़ताल की. इस तरह की खबरें हैं कि ये कंपनियां कथित तौर पर बंद हुए नोट बदलकर मुनाफा कमा रही हैं और कर चोरी कर रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कम से […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : आयकर विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुछ रीयल एस्टेट कंपनियों का सर्वे या जांच पड़ताल की. इस तरह की खबरें हैं कि ये कंपनियां कथित तौर पर बंद हुए नोट बदलकर मुनाफा कमा रही हैं और कर चोरी कर रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कम से कम चार इकाइयों की जांच की. वहीं आयकर विभाग के अधिकारी करीब आधा दर्जन इकाइयाें के परिसर गए.

कर अधिकारियों ने इन परिसरों में नकदी तथा बिक्री दस्तावेजों का रिकार्ड बनाया और साथ ही बिक्री दस्तावेजों की जांच की. अधिकारियाें ने कहा कि विभाग ने कुछ पूर्व में की गयी बिक्री के रिकार्ड की भी जांच की और कंपनियाें के अधिकारियों से इनका रिकार्ड बाद में पेश करने को कहा. इस बारे में संपर्क किए जाने पर रीयल एस्टेट कंपनी आम्रपाली समूह ने आयकर विभाग की छानबीन को सामान्य प्रक्रिया बताया.

आम्रपाली के कार्यकारी निदेशक शिवप्रिया ने पीटीआई भाषा से कहा कि कर अधिकारियों के एक दल ने हमारे कार्यालय परिसर आकर कंपनी के लेखे और खातों का निरीक्षण किया। यह एक सामान्य प्रक्रिया है. एक अन्य समूह तथा रीयल एस्टेट ब्रोकरेज कंपनी ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola