ePaper

अब एटीएम से 20 और 50 रुपये के नोट भी निकलेंगे

Updated at : 15 Nov 2016 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
अब एटीएम से 20 और 50 रुपये के नोट भी निकलेंगे

नयी दिल्ली : अब एटीएम में 20 और 50 रुपये के नोट भी मिलेंगे. ‘जी हां’ खबर पक्की है. भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने सोमवार को यह जानकारी दी कि आने वाले समय में एटीएम से 20 और 50 के नोट भी मिलेंगे. आपको बता दें कि 500 और 1000 रुपये के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अब एटीएम में 20 और 50 रुपये के नोट भी मिलेंगे. ‘जी हां’ खबर पक्की है. भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने सोमवार को यह जानकारी दी कि आने वाले समय में एटीएम से 20 और 50 के नोट भी मिलेंगे. आपको बता दें कि 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के बाद लोग लगातार चेंज पैसों को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. लोगों लगतार कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द 500 और 1000 रुपये के नोट बैंक में जमा करा लें और उसकी जगह पर नए नोट हाथ में आए. यही कारण है कि बैंकों में इस समय काफी भीड़ देखने को मिल रही है.

ऐसी स्थिति के मध्‍य भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य का यह खास एलान लोगों की समस्या को कम करने में मदद करेगा. एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने बताया कि आने वाले वक्त बैंकों के लोन की इएमआइ घटने की उम्मीद है. इसकी वजह नोटबंदी है.

एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि जल्द एसबीआइ के एटीएम से 100 के नोट के साथ-साथ 50 और 20 रुपये के भी नोट ग्राहकों को मिलेंगे जिसके लिए कवायद शुरू की जा रही है. बैंकों की भीड़ कम होने के बाद इस फॉर्मूले को अमल में लाया जाएगा. एसबीआई प्रमुख के मुताबिक इस कदम के बाद लोगों को चेंज पैसों के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.

आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन लगाने का ऐलान किया था जिसके बाद से लोगों में खलबली मची हुई है. 500 और 1000 रुपये की जगह अब 500 और 2000 रुपये के नए नोट लाए गए हैं.

फिलहाल लोग पुराने नोट बदलवाने और खुले पैसे एकत्र करने की कवायद में बैंक और एटीएम के सामने कतार में खड़े हैं जिसकी वजह से बैंक में काफी भीड़ हो गई हैं हालांकि सरकार का दावा है कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola