नोटों की पाबंदी के बाद आज दोपहर तक स्टेट बैंक में जमा हुए 53,000 करोड़ रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 10:25 PM
नयी दिल्ली:भारतीय स्टेट बैंक ने आज कहा कि उसे बडे नोटों का चलन बंद किए जाने के बाद से आज दोपहर तक जमा के रुप में 53,000 करोड रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी थी. इस दौरान उसने 1,500 करोड़ रुपये के नोटों का बदला था.सरकार ने कालेधन, नकलीनोट और आतंकवादियों को धन पहूंचाने के […]
नयी दिल्ली:भारतीय स्टेट बैंक ने आज कहा कि उसे बडे नोटों का चलन बंद किए जाने के बाद से आज दोपहर तक जमा के रुप में 53,000 करोड रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी थी. इस दौरान उसने 1,500 करोड़ रुपये के नोटों का बदला था.सरकार ने कालेधन, नकलीनोट और आतंकवादियों को धन पहूंचाने के खिलाफ कार्रवाई के तहत मंगलवार आधीरात से पुराने 500 और 1000 रुपये के सभी नोटों का चलन अमान्य कर दिया है.
एसबीआई की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य ने आज दोपहर यहां बैंक के तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि ‘बैंक को कल 31,000 करोड़ रुपये और आज अब तक 22000 करोड़ रुपये की बचतें प्राप्त की हैं. विमुद्रीकरण से कारोबार ठीक चल रहा है. हमने अतिरिक्त काउंटर खोल रखे हैं.’ उन्होंने बताया कि कल 750 करोड़ रुपये और आज दोपहर तक 723 करोड रुपये के निरस्त नोट बदले गए थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










