ePaper

ATM सेवाएं सामान्य होने में अभी और दस दिन लगेंगे : SBI

Updated at : 10 Nov 2016 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
ATM सेवाएं सामान्य होने में अभी और दस दिन लगेंगे : SBI

मुंबई : नकदी निकासी की स्वचालित सुविधा वाली एटीएम मशीनों के कल से फिर चालू होने की सरकार की घोषणा के बावजूद देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि एटीएम सेवाओं के सामान्य होने में अभी दस दिन लग जाएंगे. बैंक ने कहा है कि एटीएम मशीनों की संख्या […]

विज्ञापन
मुंबई : नकदी निकासी की स्वचालित सुविधा वाली एटीएम मशीनों के कल से फिर चालू होने की सरकार की घोषणा के बावजूद देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा कि एटीएम सेवाओं के सामान्य होने में अभी दस दिन लग जाएंगे.
बैंक ने कहा है कि एटीएम मशीनों की संख्या बहुत अधिक है जबकि उसके लिए तकनीकी सेवाएं मुहैया कराने वाली इकाइयां कुछ ही हैं. बैंक की चेयरमैन अरंधती भट्टाचार्य ने आज यहां कहा कि एटीएम मशीनों को तकनकी हिसाब से काम के लिए पुनर्समयोजित करने में समय लगता है. उन्होंने कहा, ‘ (एटीएम के) री-कन्फीगरेशन (यानी पुनर्ससमायोजन) में समय लगता है क्यों कि हमें इसे एक एक करके करना पडता है जैसा कि हम पहले भी कर चुके हैं. दस दिन में स्थिति सामान्य हो जानी चाहिए.”
उन्होंने कहा, ‘ आप को समझना चाहिए कि सभी बैंकों को मिला कर देश भर में दो लाख एटीएम हैं और केवल तीन चार कंपनियां है जो उसके लिए तकनीकी सेवाएं देती है. ‘ गौरतलब है कि आठ तारीख को आधी रात से 500 और 1000 रपए के नोटों का चलन बंद करने के साथ ही एटीएम से लेन देन बंद कर दिया गया है.

अरंधती ने यह भी कहा कि उनके ग्राहक एसबीआई का डेबिट कार्ड बिना चिंता के एटीएम , प्वाइंट आफ सेल और ई-कामर्स साइटों पर इस्तेमाल कर सकते हैं क्यों कि मौजूदा कार्डों को कोई खतरा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola