ICICI बैंक ने आवास ऋण 0.15 प्रतिशत सस्ता किया

नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने नए ग्राहकों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है. भारतीय स्टेट बैंक ने इससे पहले आवास ऋण पर ब्याज दरों में कटौती की है. आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार महिला ग्राहकों के लिए 75 लाख रुपये तक के […]
नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने नए ग्राहकों के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.15 प्रतिशत की कटौती की है. भारतीय स्टेट बैंक ने इससे पहले आवास ऋण पर ब्याज दरों में कटौती की है. आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार महिला ग्राहकों के लिए 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर अब 9.15 प्रतिशत का ब्याज लगेगा.पहले यह दर 9.30 प्रतिशत थी. इसी तरह वेतनभोगी वर्ग के लिए आवास रिण पर ब्याज दर 9.35 प्रतिशत से घटाकर 9.20 प्रतिशत की गई है.
नयी दरें 2 नवंबर से प्रभावी हैं. इससे एक दिन पहले बैंक ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) म 0.1 प्रतिशत की कटौती की थी. इससे पहले एसबीआई ने कल 75 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर ब्याज दर 0.15 प्रतिशत घटायी थी. एसबीआई का आवास रिण 9.15 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध है, जबकि महिला ग्राहकों के लिए यह दर 9.10 प्रतिशत है. विश्लेषकों का कहना है कि बडे बैंकों द्वारा आवास ऋण को सस्ता किए जाने से अन्य बैंकों पर भी दरें घटाने का दबाव बनेेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




