ePaper

सेंसेक्‍स 54 अंक गिरकर 27,877 पर बंद, निफ्टी 8,626 पर

Updated at : 01 Nov 2016 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
सेंसेक्‍स 54 अंक गिरकर 27,877  पर बंद, निफ्टी 8,626 पर

मुंबई : दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद अंत में बंबई स्‍टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्‍स 54 अंक घटकर27,877 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 8,626 अंक पर बंद हुआ. मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स […]

विज्ञापन

मुंबई : दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद अंत में बंबई स्‍टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्‍स 54 अंक घटकर27,877 अंक पर बंद हुआ. इसी प्रकार नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी मामूली गिरावट के साथ 8,626 अंक पर बंद हुआ.

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों अहम सूचकांक ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की. सेंसेक्स जहां 10 अंक की बढ़त के साथ खुला, वहीं निफ्टी ने 15 अंक की बढ़त के साथ शुरुआत की. हालांकि अगले कुछ मिनटों में दोनों सूचकांक फिसले और 17 अंक गिर कर 27913 अंक पर जबकि निफ्टी अंक तीन अंक गिर कर 8623 अंक पर पहुंच गया.

बाजार में आज हिंडाल्को, भारती एयरटेल, आयशर मोटर, एचडीएफसी व अरविंदो फार्मा निफ्टी पर टॉप परफाॅर्मर बने हैं, जबकि ओएनजीसी, टैक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक व इन्फोसिस टॉप लूजर बने. आज बाजार में फार्मा सेक्टर व ऑटो एक्सेरिज के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बैंक निफ्टी दबाव में हैं. आज बाजार में मिडकैप शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

आज वैश्विक बाजार पर अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार के इमेल खुलासे का हल्का निगेटिव असर दिख रहा है. हालांकि चीन के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआइ आंकड़ों की उम्मीद से बाजार को थोड़ा सहारा भी मिला. आज डॉलर के मुकाबले रुपया आज सात पैसे बढ़त के साथ 66.72 के स्तर पर खुला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola