इस दिवाली चीनी वस्तुओं की बिक्री में 30 % की आ सकती है कमी : कैट
Updated at : 16 Oct 2016 9:11 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: चीनी उत्पादों की बिक्री इस दिवाली में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत घट सकती है. व्यापारियों के संगठन कैट ने विभिन्न राज्यों से मिली बाजार रिपोर्ट के आधार पर यह कहा है. अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ (कैट) ने एक बयान में कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों के बाजारों से उपलब्ध संकेतों के अनुसार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: चीनी उत्पादों की बिक्री इस दिवाली में पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत घट सकती है. व्यापारियों के संगठन कैट ने विभिन्न राज्यों से मिली बाजार रिपोर्ट के आधार पर यह कहा है.
अखिल भारतीय व्यापारियों के परिसंघ (कैट) ने एक बयान में कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों के बाजारों से उपलब्ध संकेतों के अनुसार इस दिवाली पिछले साल के मुकाबले चीनी उत्पादों की बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की कमी आ सकती है. जहां तक देश में चीनी वस्तुओं की खपत का सवाल है कि चीन और अन्य देशों के लिये यह एक संकेत है.’ बयान के अनुसार सोशल मीडिया पर इस दिवाली चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया जा रहा है, इसका असर दिख रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




