ePaper

जिम यांग किम फिर से विश्व बैंक के अध्यक्ष बने

Updated at : 28 Sep 2016 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
जिम यांग किम फिर से विश्व बैंक के अध्यक्ष बने

वाशिंगटन : जिम यांग किम को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुन लिया गया है. उनका कार्यकाल पांच साल का होगा. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनका अगला कार्यकाल अगले साल एक जुलाई से प्रारंभ होगा. किम ने एक वक्तव्य में कहा, ‘इस महान […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : जिम यांग किम को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुन लिया गया है. उनका कार्यकाल पांच साल का होगा. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनका अगला कार्यकाल अगले साल एक जुलाई से प्रारंभ होगा. किम ने एक वक्तव्य में कहा, ‘इस महान संस्थान के मुखिया के तौर पर दूसरा कार्यकाल मिलने से मैं अभिभूत हूं. मैं गरीबी से मुक्त समग्र विश्व के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करुंगा.’ उन्होंने कहा कि साल 2012 में जब वह बैंक के साथ जुड़े थे तब उन्होंने दो महत्वाकांक्षी लक्ष्य अपने सामने रखे थे. पहला, वर्ष 2030 तक अत्यंत गरीबी को खत्म करना और दूसरा हर विकासशील देश में पायदान की 40 फीसदी आबादी की आय में इजाफा कर साझा समृद्धि को बढाना.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं.’ किम ने कहा, ‘हमारे समक्ष जलवायु परिवर्तन, जबरन विस्थापन और महामारी जैसी बड़ी चुनौतियां हैं जो हमारे उन लक्ष्यों के लिए खतरा हैं जो हमने अरबों लोगों के जीवन में सुधार के लिए तय किए हैं. इसके लिए हमें साझेदारों के साथ और ज्यादा मिलकर काम करने की जरुरत है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola