जिओ, एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंटरनेट की दरों में कर सकता है कटौती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2016 4:01 PM

विज्ञापन

रिलायंस जिओ के 4 जी सर्विस के लॉन्चिंग के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों में हडकंप मच गया है. जिओ के प्लान का मुकाबला करने के लिए अन्य कंपनियां प्लान के साथ सामने आयेगी. जिओ के बाद पहले एयरटेल ने इंटरनेट की दरों में कटौती करने की घोषणा की. अब खबर आ रही है कि वोडाफोन […]

विज्ञापन

रिलायंस जिओ के 4 जी सर्विस के लॉन्चिंग के साथ ही टेलीकॉम कंपनियों में हडकंप मच गया है. जिओ के प्लान का मुकाबला करने के लिए अन्य कंपनियां प्लान के साथ सामने आयेगी. जिओ के बाद पहले एयरटेल ने इंटरनेट की दरों में कटौती करने की घोषणा की. अब खबर आ रही है कि वोडाफोन यूजर्स के लिए नया टैरिफ प्लान ला सकती है.

एयरटेल और वोडाफोन ने अपने रिटेल वेंडरो के प्रजेंटशन में जिओ के दावे को गलत ठहराया है. रिलायंस जिओ के प्रतिस्पर्धी कंपनी एयरटेल ने 50 रुपये प्रति जीबी के प्लान के जिओ के दावे को गलत ठहराया है. एयरटेल ने प्रजेंटेशन में कहा कि जिओ किसी भी मोबाइल प्लान में 50 रुपये प्रति जीबी डेटा नहीं दे रही है. सबसे कम 67 रुपये प्रति जीबी डाटा है. कंपनी ने जिओ के इस घोषणा को मार्केटिंग ट्रिक करार दिया है.वोडाफोन 250-299 रुपये की लोकप्रिय रेंज में पहले ही मैच कर रही है. 1499 रुपये और उसके ऊपर बदलाव करने का संकेत दिया है. हालांकि अभी तक वोडाफोन ने आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola