बाजार में सुस्ती , सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2016 10:42 AM
मुंबई :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में सुस्ती रही. सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे 27,985 अंक पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज की गयी है. आईटी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है. आज माइंड ट्री और टीसीएस में 2 फीसदी से ज्यादा […]
मुंबई :कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में सुस्ती रही. सेंसेक्स 91 अंक गिरकर 28,000 के नीचे 27,985 अंक पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज की गयी है. आईटी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी है. आज माइंड ट्री और टीसीएस में 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. वहीं सरकार बैंकों के शेयरों का भी खराब प्रदर्शन रहा है.
बाजार का दिन का हाल
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह बिकवाली दबाव के कारण 93 अंक टूअ गया. इस गिरावट के बाद सेंसेक्स 28000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे चला गया. सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 27,984 अंक पर कारोबार कर रहा है. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 14 अंकों की गिरावट के बाद 8,638 अंक पर पहुंच गया. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी बिकवाली हावी है और दोनों ही छोटे और मंझोले शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले सप्ताह के अंतिम सत्र में भी सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ था.
एक दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को बाजार में गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्स 46 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 28,077 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख तथा यूरोपीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी. पूरे सप्ताह के दौरान दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी क्रमश: 75.40 अंक या 0.26 प्रतिशत तथा 5.25 अंक या 0.06 प्रतिशत नीचे आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










