राज्यसभा से GST को हरी झंडी के बाद बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स 17 अंक चढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 9:29 AM
मुंबई :राज्यसभा द्वारा कल ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को मंजूरी के बाद आज शेयर बाजारों में चार दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया तथा सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी यहां धारणा को बल मिला. कारोबार के अंत में बंबई शेयर […]
मुंबई :राज्यसभा द्वारा कल ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को मंजूरी के बाद आज शेयर बाजारों में चार दिन से चली आ रही गिरावट का सिलसिला थम गया तथा सेंसेक्स मामूली लाभ के साथ बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी यहां धारणा को बल मिला. कारोबार के अंत में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 17 अंक की सीमित बढ़त के साथ बंद हुआ. इससे निवेशकों की चिंता का पता चलता है कि जीएसटी के लिए आगे का रास्त आसान नहीं है और इसे लागू करने को केंद्र और राज्य सरकारों को काफी मेहनत करनी होगी.
आजादी के बाद सबसे बडा कर सुधार कहे जा रहे जीएसटी को राज्यसभा ने कल पारित कर दियां आज कारोबार में वाहन, रीयल्टी, बुनियादी ढांचा, बिजली और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के शेयरों में लिवाली का दौर चला जबकि टिकाऊ उपभोक्ता सामान, आईटी, बैंकिंग और एफएमसीजी कंपनियों के शेयर बिकवाली दबाव में रहे. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 224 अंक चढ़ गया, लेकिन बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह नीचे आया. अंत में सेंसेक्स 16.86 अंक या 0.06 प्रतिशत के लाभ से 27,714.37 अंक पर बंद हुआ. इससे पिछले चार सत्रों में सेंसेक्स 511.11 अंक टूटा था. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील सबसे अधिक 4.60 प्रतिशत चढकर 374.05 रुपये पर पहुंच गया. ऐसी खबरें हैं कि सरकार ने कोल्ड रोल्ड इस्पात उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 6.25 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ से 8,551.10 अंक पर बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










