सरकार नहीं, राजन स्वयं दूसरा टर्म नहीं मिलने के लिए जिम्मेवार हैं : यशवंत सिन्हा
Updated at : 01 Jul 2016 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को दूसरा टर्म नहीं मिलने पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आयी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ईटी नाऊ को दिये इंटरव्यू में कहा कि भारत जैसे बड़े देश में किसी एक इंसान के चले जाने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन को दूसरा टर्म नहीं मिलने पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आयी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने ईटी नाऊ को दिये इंटरव्यू में कहा कि भारत जैसे बड़े देश में किसी एक इंसान के चले जाने पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
उन्होंने कहा कि वो न तो प्रधानमंत्री थे, न ही वित्त मंत्री. हमारी सिस्टम द्वारा निर्धारित दायरे के अंदर ही रिजर्व बैंक का गर्वनर काम करता है. इसी व्यवस्था के तहत कई आरबीआई गर्वनर ने बढ़िया काम किया था.यशवंत सिन्हा ने कहा कि पूरे विवाद की मुख्य वजह राजन खुद हैं. उनके द्वारा दिये गये बयान से विवाद पैदा हुआ. यशवंत सिन्हा ने बताया कि सुब्रमण्यन स्वामी के लगातार निजी हमलों के बावजूद बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से समर्थन किया वह तारीफ के लायक है.
यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर आप रघुराम राजन के दूसरा टर्म नहीं लेनेकीघोषणाकेपहले की मीडिया रिपोर्ट देखें तो यह मीडिया इस तरह से बतारहा थाजैसे राजन नहीं रहे तो भारतकीअर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो जायेगा. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले यशवंत सिन्हा ने भारतकीविदेश नीति की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि भारत को एनएसजी की सदस्यता लेने के लिए जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. उन्होंने भारत के पाकिस्तान के साथ रवैये को लेकर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था. उन्होंने कहा था कि आतंकवादियों ने जिस तरह से संपोर में हमला किया है, उससे साफ पता चलता है कि इसका कोई सकरात्मक असर नहीं पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




