सरकार दो-तीन माह में 2,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी : रविशंकर प्रसाद

नयी दिल्ली: सरकार अगले दो-तीन माह में 2,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी. यह अब तक की सबसे बडी स्पेक्ट्रम नीलामी हो सकती है. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रसाद ने कल यहां उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आगामी दो-तीन महीनों में हम 2,000 […]
नयी दिल्ली: सरकार अगले दो-तीन माह में 2,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी. यह अब तक की सबसे बडी स्पेक्ट्रम नीलामी हो सकती है. दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. प्रसाद ने कल यहां उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आगामी दो-तीन महीनों में हम 2,000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी करेंगे. यह सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी होगी. इससे कंपनियों को पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा. इसमें आपस में साझेदारी, व्यापार और नीलामी केन्द्रित स्पेक्ट्रम सभी कुछ उपलब्ध होगा.’ भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा सुझाई गई योजना के अनुसार नीलामी के लिए करीब 2,100 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




