जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2016 4:13 PM
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों की बढ़त के बाद आज जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स जहां 370 अंक गिरकर 24966अंकपर बंदहुआ. सेंसेक्स आज 25000 से नीचे चला गया. वहीं निफ्टी 101 अंक की गिरावट के साथ 7615 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में बैंकिंग शेयर में जबरदस्त गिरावट दर्ज […]
मुंबई : भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ दिनों की बढ़त के बाद आज जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स जहां 370 अंक गिरकर 24966अंकपर बंदहुआ. सेंसेक्स आज 25000 से नीचे चला गया. वहीं निफ्टी 101 अंक की गिरावट के साथ 7615 अंक पर बंद हुआ. आज बाजार में बैंकिंग शेयर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गयी.
बाजार का दिन का हाल
लंबी छुट्टी के बाद आज कारोबार शुरू होने के बीच 95 अंकों से अधिक की तेजी के साथ 25,432.94 पर पहुंच गया. ऐसा विदेशी कोषों के प्रवाह और सकारात्मक एशियाई रुझान के मद्देनजर हुआ.
सूचकांक 95.38 अंक या 0.37 प्रतिशत चढकर 25,432.94 पर पहुंच गया. सूचकांक में पिछले चार सत्रों के दौरान इस उम्मीद में 660.19 अंकों की बढोतरी दर्ज हुई थी कि रिजर्व बैंक पांच अप्रैल को होने वाली नीतिगत समीक्षा में ब्याज दर घटाएगा.
इधर एनएसई निफ्टी भी 24.50 अंक या 0.31 प्रतिशत चढकर 7,741.00 पर पहुंच गया.शेयर बाजार गुरवार को होली और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










