बजट सरकारी बैंकों की साख के लिए नकारात्मक है : मूडीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 11:46 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आज कहा कि 2016-17 का आम बजट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की साख के लिए नकारात्मक है क्योंकि पूंजी निवेश के खाके में 1.45 लाख करोड रुपये की जरुरत है. मूडीज के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ साख अधिकारी श्रीकांत वाडलामणि ने कहा, ‘बजट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की साख […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने आज कहा कि 2016-17 का आम बजट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की साख के लिए नकारात्मक है क्योंकि पूंजी निवेश के खाके में 1.45 लाख करोड रुपये की जरुरत है. मूडीज के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ साख अधिकारी श्रीकांत वाडलामणि ने कहा, ‘बजट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की साख के लिए नकारात्मक है क्योंकि सरकार 2015 में घोषित पूंजी डालने के खाके पर कायम है और बजट में इसके लिए 25,000 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है.’

मूडीज ने एक बयान में कहा कि आम बजट ज्यादातर क्षेत्रों की साख के लिए सकारात्मक है लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की साख के लिए नकारात्मक है क्योंकि इस खंड के लिए पूंजी आवंटन अपर्याप्त है. सरकार ने बजट में इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत अगले वित्त वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 25,000 करोड रुपये की इक्विटी पूंजी डालने का प्रावधान किया है जिसमें से 70,000 करोड रुपये का आवंटन मार्च 2016 से मार्च 2019 के बीच किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola