गिरफ्तार हों किंगफिशर लोन डिफॉल्टर विजय माल्या : एसबीआइ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2016 11:21 AM

विज्ञापन

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक एसबीआइ ने बुधवार को कर्ज नहीं चुकाने को लेकर यूबीग्रुप के कर्ताधर्ता विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल का रुख किया और माल्या की गिरफ्तारी तथा उनका पासपोर्ट जब्त करने की मांग की. किंगफिशर एयरलाइन्स कोकर्ज देने वाले 17 कर्जदाताओं के संघ की […]

विज्ञापन

मुंबई : सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक एसबीआइ ने बुधवार को कर्ज नहीं चुकाने को लेकर यूबीग्रुप के कर्ताधर्ता विजय माल्या के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल का रुख किया और माल्या की गिरफ्तारी तथा उनका पासपोर्ट जब्त करने की मांग की.

किंगफिशर एयरलाइन्स कोकर्ज देने वाले 17 कर्जदाताओं के संघ की अगुवाई करने वाले भारतीय स्टेट बैंक ने एयरलाइन के अध्यक्ष माल्या से 7000 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की भरपाई के लिए उनके खिलाफ बेंगलुरु में न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया.

सूत्रों के अनुसार एसबीआई ने बेंगलुरु में डीआरटी में चार आवेदन दाखिल किये हैं जिसमें माल्या का पासपोर्ट जब्त करने, उन्हें गिरफ्तार करने आदि की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola