पेट्रोल 3 रुपये सस्ता, डीजल 1.47 रुपये महंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Feb 2016 6:39 PM
नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में आज 3.02 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई. वहीं डीजल के दाम 1.47 रुपये लीटर बढ़ाये गये हैं. यह डीजल कीमतों में इस महीने में दूसरी वृद्धि है. आज मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 59.63 रुपये लीटर से घटकर 56.61 रुपये लीटर पर आ जाएगा. वहीं […]
नयी दिल्ली : पेट्रोल कीमतों में आज 3.02 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई. वहीं डीजल के दाम 1.47 रुपये लीटर बढ़ाये गये हैं. यह डीजल कीमतों में इस महीने में दूसरी वृद्धि है. आज मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 59.63 रुपये लीटर से घटकर 56.61 रुपये लीटर पर आ जाएगा.
वहीं डीजल का दाम 44.96 रुपये से 46.43 रुपये लीटर हो जाएगा. इंडियन आयल कारपोरेशन ने यह जानकारी दी. यह पेट्रोल मूल्य में सातवीं लगातार कटौती है. इससे पहले 18 फरवरी को पेट्रोल के दाम 32 पैसे लीटर घटाये गये थे. वहीं डीजल मूल्यों में यह इस महीने दूसरी वृद्धि है. पिछली बार डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे. इससे पहले 1 फरवरी को पेट्रोल कीमतों में 4 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर कटौती हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










