ePaper

RBI ग्राहकों के साथ बैंक के व्यवहार देखने के लिये शाखाओं का औचक निरीक्षण करेगा

Updated at : 16 Feb 2016 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
RBI ग्राहकों के साथ बैंक के व्यवहार देखने के लिये शाखाओं का औचक निरीक्षण करेगा

मुंबई: रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह बैंकों में ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने की संस्कृति की जांच के लिये जल्दी ही बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण करेगा. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह इस बात की भी समीक्षा करेगा कि बैंकों ने ग्राहकों के अधिकार से जुडे ‘चार्टर’ को […]

विज्ञापन

मुंबई: रिजर्व बैंक ने आज कहा कि वह बैंकों में ग्राहकों की शिकायतों को दूर करने की संस्कृति की जांच के लिये जल्दी ही बैंक शाखाओं का औचक निरीक्षण करेगा. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह इस बात की भी समीक्षा करेगा कि बैंकों ने ग्राहकों के अधिकार से जुडे ‘चार्टर’ को कैसे क्रियान्वित किया है.

विज्ञप्ति में गवर्नर रघुराम राजन के हवाले से कहा गया है, ‘‘ग्राहकों के पास बैंकिंग सेवाओं तथा शिकायत निपटान मशीनरी….बैंक की आंतरिक प्रणाली के साथ रिजर्व बैंक की बैंकिंग ओम्बुड्समैन योजना….तक पहुंच का अधिकार है ताकि ने बैंकिंग दायरे से बाहर नहीं हों.” राजन ने कहा है कि वेबसाइट, मोबाइल फोन, मिस्ड कॉल, भौतिक रूप से स्थान तथा संग्रह केंद्र होने चाहिए जहां ग्राहकों की शिकायतें निपटान के लिये एकत्रित हों.
राजन ने कल बैंकिंग ओम्बुड्समैन के सालाना सम्मेलन का उद्घाटन किया. दो दिवसीय सम्मेलन कल शुरू हुआ. रिजर्व बैंक ने ग्राहकों के अधिकार से संबद्ध ‘चार्टर’ सार्वजनिक रूप से रखा है और बैंकों से इसका अनुकरण करने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola