नोटिस के बाद बोली वोडाफोन, सरकार व इनकम टैक्स विभाग में गैप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 4:53 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में प्रमुख निवेशक कंपनी वोडाफोन ने शिकायत की है कि सरकार और टैक्स विभाग के बीच कुछ खाई है. इस आशय की खबर न्यूज एजेंसी पीटीआइ ने दी है.कंपनीकीयह प्रतिक्रिया उसेआयकरविभाग का दोबारानोटिस मिलने के बाद आयी है,जिसमें कहा गया है किभारत में उसकी संपत्ति जब्त हो सकती है. कंपनीने यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत में प्रमुख निवेशक कंपनी वोडाफोन ने शिकायत की है कि सरकार और टैक्स विभाग के बीच कुछ खाई है. इस आशय की खबर न्यूज एजेंसी पीटीआइ ने दी है.कंपनीकीयह प्रतिक्रिया उसेआयकरविभाग का दोबारानोटिस मिलने के बाद आयी है,जिसमें कहा गया है किभारत में उसकी संपत्ति जब्त हो सकती है.

कंपनीने यह भी कहा है कि उसने अपना टैक्स विवाद पिछले ही साल सुलझा लिया है. वोडाफोन ने यह बात अपने 14, 200 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद के संबंध में कही है. वोडाफोन ने कहा है कि वह अपना टैक्स अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता के अंतर्गत चुकाना चाहता है.

वोडाफोन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मेक इन इंडिया कार्यक्रम में देसी विदेशी निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा था उनकी व्यापार अनुकूल माहौल बनाने की काेशिश में लगी है और वह तर्कसंगत, स्थायी व पारदर्शी टैक्स प्रणाली लागू करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola