पीएनबी ने विजय माल्या की कंपनी को जानबूझकर गलती करने वाला बताया

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स (यूबीएचएल) को जानबूझकर चूक करने वाला यानी ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित किया है. कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए अपने वकीलों से विचार विमर्श कर रही है. यूबीएचएल ने बंबई शेयर बाजार को […]
नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स (यूबीएचएल) को जानबूझकर चूक करने वाला यानी ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित किया है. कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए अपने वकीलों से विचार विमर्श कर रही है. यूबीएचएल ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि पीएनबी ने 11 फरवरी को भेजे पत्र के जरिये उसे ‘विलफुल डिफॉल्टर’ घोषित किया है. कंपनी ने कहा कि उसे यह पत्र सोमवार को मिला है.
अन्य बैंकों में आईडीबीआई बैंक को एयरलाइन से 800 करोड रुपये, बैंक आफ इंडिया को 650 करोड़ रुपये, बैंक आफ बडौदा को 550 करोड रुपये तथा सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को 410 करोड रुपये वसूलने है. इसी तरह यूको बैंक को 320 करोड रुपये, कारपोरेशन बैंक को 310 करोड़ रुपये, स्टेट बैंक आफ मैसूर को 150 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक को 140 करोड़ रुपये, फेडरल बैंक को 90 करोड़ रुपये, पंजाब एंड सिंध बैंक को 60 करोड़ रुपये तथा एक्सिस बैंक को 50 करोड रुपये की वसूली करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




