जानें, पांच साल बाद रघुराम राजन का क्या है प्लान ?
Updated at : 02 Feb 2016 8:58 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि वे अब से पांच साल में अकादमिक दुनिया में लौट जाएंगे और शिकागों में अनुसंधान व लेखन कर रहे होंगे.राजन का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि केंद्रीय बैंक के गवर्नर के रुप में उनके मौजूदा कार्यकाल […]
विज्ञापन
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि उन्हें लगता है कि वे अब से पांच साल में अकादमिक दुनिया में लौट जाएंगे और शिकागों में अनुसंधान व लेखन कर रहे होंगे.राजन का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि केंद्रीय बैंक के गवर्नर के रुप में उनके मौजूदा कार्यकाल के कुछ महीने बचे हैं.
अपने भावी करियर संबंधी एक सवाल पर उन्होंने आज यहां कहा,‘ अब से पांच साल बाद? मेरे अकादमिक कार्य में, लेखन या चिंतन….’ क्या वे खुद को शिकागो में वापस देखना चाहेंगे यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा,‘ हां, शिकागो मेरे प्रति दयालु रहा है. ‘ राजन इस समय शिकागो विश्वविद्यालय के विशिष्ट प्रोफेसर (वित्त) पद से अवकाश पर हैं. वे अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं. रिजर्व बैंक के गवर्नर के रुप में उनका तीन साल का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होगा.
विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्रालय और सरकार के साथ उनके समीकरण बहुत मृदुल नहीं रहे हैं और ऐेसे में सितंबर के बाद मिंट रोड (रिजर्व बैंक के मुख्यालय) में उनके बने रहने की संभावना पर बड़ा असर हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




