बाजार में गिरावट'' बाजार की समस्या है, अर्थव्यवस्था की नहीं : राजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2016 10:10 PM
दावोस: वैश्विक वृद्धि को लेकर चिंता के बीच भारत और कुछ अन्य उभरते बाजारों में गिरावट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि यह गिरावट वास्तव में बाजार की समस्या है, अर्थव्यवस्था की नहीं.राजन ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में यह भी कहा कि ‘‘हालांकि बाजार की […]
दावोस: वैश्विक वृद्धि को लेकर चिंता के बीच भारत और कुछ अन्य उभरते बाजारों में गिरावट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि यह गिरावट वास्तव में बाजार की समस्या है, अर्थव्यवस्था की नहीं.राजन ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक में यह भी कहा कि ‘‘हालांकि बाजार की समस्या वास्तविक अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचा सकती है.” राजन ने कहा कि उभरते बाजारों में भारी प्रवाह हुआ है लेकिन लोगों को यह भी समझना चाहिए कि उभरते बाजारों में भारी बदलाव हो रहा है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में एक बडा ऑनलाइन बाजार है, जिसके जरिये छोटे शहरों और गांवों के लोग ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










