आइडिया ने और चार राज्यों में 4जी सेवा शुरू की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2016 5:59 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आइडिया सेलुलर ने और चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में 4जी मोबाइल सेवाएं आज शुरू की. इसके अलावा, कंपनी की योजना बाकी तीन दूरसंचार सर्किलों-महाराष्ट्र व गोवा, पूर्वोत्तर और ओडिशा में इस साल मार्च तक इस हाईस्पीड सेवा का शुरू करने की है. कंपनी ने पिछले साल 23 दिसंबर को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आइडिया सेलुलर ने और चार राज्यों- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में 4जी मोबाइल सेवाएं आज शुरू की. इसके अलावा, कंपनी की योजना बाकी तीन दूरसंचार सर्किलों-महाराष्ट्र व गोवा, पूर्वोत्तर और ओडिशा में इस साल मार्च तक इस हाईस्पीड सेवा का शुरू करने की है. कंपनी ने पिछले साल 23 दिसंबर को दक्षिण भारत के चार दूरसंचार सर्किलों-आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 4जी सेवाएं शुरू की थीं.

आइडिया ने कहा कि ‘‘उसने भारत में और चार राज्यों जिसके दायरे में तीन दूरसंचार सर्किलें आती हैं:- छत्तीसगढ, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में हाईस्पीड 4जी एलटीई सेवाएंशुरूकी हैं. इसके साथ कंपनी ने सात सेवा सर्किलों में अपनी 4जी एलटीई सेवाओं का विस्तार कर लिया है.’ आइडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी 4जी एलटीई सेवाएं जनवरी के अंत तक इन सात दूरसंचार सेवा सर्किलों में सभी 183 कस्बों में उपलब्ध हो जाएंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola