शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर

मुंबई : अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर रहकर 66.92 रुपये प्रति डॉलर के भाव रहा. कारोबार के शुरुआती दौर में आयातकों की डॉलर मांग बढने से विदेशी मुद्रा का बाह्य प्रवाह अधिक रहा. डीलरों ने बताया कि इसके अलावा चीन की […]
मुंबई : अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर रहकर 66.92 रुपये प्रति डॉलर के भाव रहा. कारोबार के शुरुआती दौर में आयातकों की डॉलर मांग बढने से विदेशी मुद्रा का बाह्य प्रवाह अधिक रहा. डीलरों ने बताया कि इसके अलावा चीन की मुद्रा युआन का 0.51 प्रतिशत अवमूल्यन और उसके परिणामस्वरूप घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आने का भी रुपये पर असर रहा.
हालांकि, विश्व की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर के कमजोर रहने से रुपये का नुकसान कुछ हद तक सीमित रहा. कल के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के समक्ष रुपया 22 पैसे घटकर 66.82 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. डॉलर के समक्ष रुपये का यह पिछले दो सप्ताह का सबसे निम्न स्तर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




