ePaper

ICICI बैंक अपनी वेबसाइट पर रेल टिकट बेचेगा

Updated at : 23 Dec 2015 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
ICICI  बैंक अपनी वेबसाइट पर रेल टिकट बेचेगा

मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिए रेल टिकटों की बिक्री करने के लिए आज रेलवे के ई-टिकटिंग प्लेटफार्म आईआरसीटीसी के साथ गठबंधन किया. निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन और प्रीपेड डिजिटल वालेट पर रेल टिकटों की बुकिंग की सुविधा […]

विज्ञापन

मुंबई: आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी वेबसाइट के जरिए रेल टिकटों की बिक्री करने के लिए आज रेलवे के ई-टिकटिंग प्लेटफार्म आईआरसीटीसी के साथ गठबंधन किया. निजी क्षेत्र के सबसे बडे बैंक ने एक बयान में कहा कि वह जल्द ही अपने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन और प्रीपेड डिजिटल वालेट पर रेल टिकटों की बुकिंग की सुविधा शुरू करेगा.

उपभोक्ताओं को सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और इसके बाद उन्हें इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा.बयान में यह भी कहा गया है कि यह सुविधा आईसीआईसीआई के ग्राहकों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी अन्य बैंक के ग्राहक भी इसका उपयोग कर सकते हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola