मैगी को टक्कर देने पतंजलि ने पेश किया आटा नूडल्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Nov 2015 3:34 PM
नयीदिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा प्रवर्तित रोजमर्रा के उपयोग के सामान बनाने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद नेसोमवारको बाजार में नूडल पेश किया जो नेस्ले की मैगी से प्रतिस्पर्धा करेगा. गौरतलब है कि मैगी ने पांच महीने बाद बाजार में वापसी की है. कंपनी ने ‘पतंजलि आटा नूडल्स’ के लिए छह विनिर्माण संयंत्र स्थापित […]
नयीदिल्ली : योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा प्रवर्तित रोजमर्रा के उपयोग के सामान बनाने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद नेसोमवारको बाजार में नूडल पेश किया जो नेस्ले की मैगी से प्रतिस्पर्धा करेगा. गौरतलब है कि मैगी ने पांच महीने बाद बाजार में वापसी की है.
कंपनी ने ‘पतंजलि आटा नूडल्स’ के लिए छह विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है जो उसके मौजूदा हरिद्वार स्थित संयंत्र के अतिरिक्त होंगे ताकि अन्य राज्यों की मांग पूरी की जा सके. रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिसंबर के अंत तक हमारा नूडल 10 लाख दुकानों में होगा. हम अपनी उत्पादन क्षमता बढाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने बगैर निवेश का ब्योरा दिए बताया कि अगले एक साल में पतंजलि आयुर्वेद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में नूडल विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना करेगा. पतंजलि ने अपने 70 ग्राम नूडल के पैकेट की कीमत 15रुपये रखा है और दावा किया गया है कि यह नूडल प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले सस्ता होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










